बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 24 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह से फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 14 अक्टूबर से बढ़ाकर 21 नवंबर 2025 कर दी गई है।
इस भर्ती के लिए पदों की संख्या पहले 3,727 थी जिसे बढ़ाकर 4,388 कर दिया गया है। इस तरह इस भर्ती में 661 नई वैकेंसी जोड़ी गई है। इन पदों में 1,416 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :
कैटेगरी का नाम |
पदों की संख्या |
अनारक्षित |
2,041 |
एससी |
627 |
एसटी |
53 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग |
809 |
पिछड़ा वर्ग |
297 |
पिछड़े वर्ग की महिलाएं : 123 पद, ईडब्ल्यूएस : 438 पद |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 वर्ष
- अधिकतम : 37 वर्ष
- ओबीसी : 3 वर्ष की छूट
- एससी, एसटी : 5 वर्ष की छूट
- उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी
फीस :
- जनरल, ओबीसी : 540 रुपए
- अन्य : 135 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
- प्रीलिम्स एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
- डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन
सैलरी :
लेवल - 1 के अनुसार
एग्जाम पैटर्न :
- प्रीलिम्स एग्जाम :
- ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन : 100
- विषय: जनरल स्टडीज : 40 अंक
- मैथ्स : 30 अंक
- सामान्य हिन्दी : 30 अंक
- एग्जाम ड्यूरेशन : 2 घंटे
- सही उत्तर पर 4 अंक, गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए ऑफिस अटेंडेंट के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- अब डिटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक
ऑनलाइन आवेदन लिंक
आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया में 145 वैकेंसी; सैलरी 75 हजार, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन
मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने यंग प्रोफेशनल/असिस्टेंट यंग प्रोफेशनल की वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 595 पदों पर भर्ती ; एज लिमिट 35 साल, एग्जाम से सिलेक्शन
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में ऑफिस ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से एसईसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट secl-cil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इनमें से जनरल वर्ग के लिए 463, एसटी के लिए 44, और एससी के लिए 88 पद आरक्षित हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
खबरें और भी हैं...