बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सेकेंड इंटर लेवल भर्ती 2025 में 10,976 नए पदों को शामिल कर लिया है। अब इस भर्ती के तहत कुल 23,175 पदों पर नियुक्ति होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन आज यानी 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल onlinebssc.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2025 तय की गई है।
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पहले आवेदन कर दिए थे, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर 2023 में हुई थी।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
12वीं पास
एज लिमिट :
- अनारक्षित पुरुष : 18 - 37 साल
- अनारक्षित महिला : 18 - 40 साल
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।
फीस :
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अन्य राज्य के उम्मीदवार : 100 रुपए
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला : 100 रुपए
सैलरी :
जारी नहीं
सिलेक्शन प्रोसेस :
- प्रीलिम्स एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
- स्किल टेस्ट
एग्जाम पैटर्न :
- प्रीलिम्स परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे।
- ये प्रश्न सामान्य अध्ययन, विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता से संबंधित होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी।
- परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। इसके तहत हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।
कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स :
- सामान्य : 40%
- पिछड़ा वर्ग : 36.5%
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 34%
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) : 32%
ऐसे करें आवेदन :
- बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की ऑफिशियल वेबसाइट www.onlinebssc.com पर जाएं।
- “इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- 2025 के लिए आवेदन पत्र प्रक्रिया लिंक” लिंक पर क्लिक करें।
- नए पंजीकरण पर क्लिक करें।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन फाॅर्म भरें।
- लॉग इन करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करें।
- फॉर्म सब्मिट कर दें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक
ऑनलाइन आवेदन लिंक
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
बिहार में ग्रेजुएट्स के लिए हॉस्टल मैनेजर की भर्ती; फीस 100 रुपए, एज लिमिट 37 साल
बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने हॉस्टल मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है।उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
मुंबई पोर्ट अथॉरिटी में 116 पदों पर भर्ती; 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन
मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के लिए अप्रेंटिस के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन करना होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें
खबरें और भी हैं...