राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 की मेन परीक्षा परिणाम में असफल रहे अभ्यर्थियों (हॉरिजोंटल श्रेणी- विभागीय कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, उत्कृष्ट खिलाड़ी व दिव्यांग वर्ग के अतिरिक्त) को नियमानुसार मार्क्स की पुनर्गणना कराने का अवसर दिया गया है।
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि इस परीक्षा के तहत 8 अक्टूबर 2025 को जारी मुख्य परीक्षा परिणाम में असफल उम्मीदवारों (उक्त श्रेणियों को छोड़कर) के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उम्मीदवार 29 जनवरी से 6 फरवरी 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अंकों की पुनर्गणना के लिए आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा डैशबोर्ड में उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए 25 रुपये की दर से फीस लगेगी, जिसका भुगतान भी ऑनलाइन ही किया जाएगा। ऑफलाइन आवेदन या शुल्क स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नियमों के अनुसार, केवल अंकों की पुनर्गणना ही की जाएगी, उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन नहीं होगा।
1096 पदों के लिए वैकेंसी
- RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाला था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। 2 फरवरी 2025 को प्री-एग्जाम हुआ, 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।
- 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ और 21 हजार 539 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मेंस एग्जाम हुआ था।
- 8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित किया। इसमें 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सलेक्ट हुए थे। पहले चरण के इन्टरव्यू की शुरूआत एक दिसम्बर से हुई।
- पहले 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई थी। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।
………
पढें ये खबर भी…
'SI भर्ती-2025' एग्जाम इस बार दो दिन होने की सम्भावना:पेपरलीक से बचने के लिए बड़े बदलाव; जानिए-पिछले-इस एग्जाम क्या अंतर?
पेपर लीक व डमी कैंडिडेट्स के कारण रद्द हुई पिछली एसआई भर्ती-2021 की गलतियों से सबक लेते हुए आयोग ने इस बार विशेष तैयारियां की है। इस बार होने वाले एग्जाम में कई बडे़ बदलाव देखने को मिलेंगे, जो पिछली भर्ती में इस्तेमाल नहीं हुए थे लेकिन बाद में लागू किए। बता दें कि आयोग ने इस परीक्षा की डेट 5 अप्रैल प्रस्तावित कर रखी है। पूरी खबर पढें
खबरें और भी हैं...