आज की सरकारी नौकरी में जानकारी मध्यप्रदेश कोआपरेटिव बैंक में 2,076 पदों पर भर्ती की। राजस्थान में फॉरेस्टर यानी वनपाल की 259 वैकेंसी की। साथ ही, झारखंड में जेल वार्डर के कुल 1,733 पदों पर भर्ती की।
इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां जानिए....
1. राजस्थान में फॉरेस्टर यानी वनपाल के 259 पदों पर भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग यानी RSSB की ओर से फॉरेस्टर यानी वनपाल के 259 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है। कैंडिडेट्स 4 फरवरी 2026 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:
- कैंडिडेट को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा पास होना चाहिए।
एज लिमिट:
- 18 से 40 साल के उम्र के कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- SC, ST और OBC वर्ग के कैंडिडेट्स को 5 साल की छूट दी जाएगी।
- वहीं, सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 साल की छूट मिलेगी।
फिजिकल एलिजिबिलिटी:
- पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 163 सेमी और सीना 84 सेमी (सामान्य) और 5 सेमी का फुलाव होना चाहिए।
- महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 150 सेमी और सीने का घेराव 79 सेमी और 5 सेमी का फुलाव होना चाहिए।
एप्लिकेशन फीस:
- जनरल कैटेगरी के लिए 600 रुपए।
- ओबीसी, एससी, एसटी, EWS और दिव्यांगों ले लिए 400 रुपए।
सैलरी स्ट्रक्चर:
- सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को पे-मैट्रिक्स लेवल 8 के अनुसार सैलरी दी जाएगी।
ऐसे करें अप्लाई:
- ऑनलाइन पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करें।
- इसके बाद Citizen Apps (G2C) में Recruitment Portal चुनें।
- Apply Now पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
- इसके बाद कैंडिडेट्स अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
नोटिफिकेशन लिंक
2. मध्यप्रदेश कोआपरेटिव बैंक में 2,076 पदों पर भर्ती
मध्यप्रदेश स्टेट कोआपरेटिव बैंक (Apex Bank) की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसाइटी मैनेजर और ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके तहत राज्य के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में ऑफिसर ग्रेड के कुल 2,076 पदों पर भर्ती किए जाने हैं।
इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 5 फरवरी तक इनके लिए अप्लाई कर सकेंगे।। इसके लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाकर अप्लाई करना होगा।
मध्य प्रदेश के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में विभिन्न श्रेणियों के ग्रेड पद।
| पद का नाम |
पदों की संख्या |
| कंप्यूटर ऑपरेटर |
748 |
| कंप्यूटर ऑपरेटर (SAMBIDA) |
176 |
| सोसाइटी मैनेजर |
839 |
| कंप्यूटर प्रोग्रामर |
17 |
| फाइनेंशियल एनालिस्ट |
34 |
| इंटरनल ऑडिटर |
1 |
| ब्रांच मैनेजर |
209 |
| कंप्यूटर प्रोग्रामर-II |
5 |
| अकाउंटेंट |
47 |
| कुल |
2076 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026 के लिए पोस्ट के अनुसार अलग-अलग एजुकेशनल क्वालिफिकेशन है।
| कंप्यूटर ऑपरेटर |
ग्रेजुएट या हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक। साथ ही एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य
या
B.E. (CSE/IT) / MCA / BCA / M.Sc. (IT/CS) / B.Sc. (IT/CS) / M.Tech / M.E. आदि में से कोई एक |
| कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) |
— |
| सोसाइटी मैनेजर |
— |
| कंप्यूटर प्रोग्रामर (सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड–2) |
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE/B.Tech (कंप्यूटर साइंस/IT) / M.Sc. (कंप्यूटर साइंस/IT) / MCA और पंजीकृत/सरकारी/स्वायत्त संस्थान में 2 साल का प्रोग्रामिंग अनुभव |
| फाइनेंशियल एनालिस्ट (सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड–2) |
प्रथम श्रेणी ग्रेजुएट / द्वितीय श्रेणी पोस्ट ग्रेजुएट / MBA / CA / ICWA तथा RBI से लाइसेंस प्राप्त संस्था में 2 साल का संबंधित अनुभव |
| इंटरनल ऑडिटर (सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड–2) |
प्रथम श्रेणी ग्रेजुएट / द्वितीय श्रेणी पोस्ट ग्रेजुएट / MBA / CA / ICWA और RBI लाइसेंस प्राप्त संस्था में 2 साल का अनुभव |
| ब्रांच मैनेजर (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड–1) |
प्रथम श्रेणी ग्रेजुएट / द्वितीय श्रेणी पोस्ट ग्रेजुएट / MBA और RBI लाइसेंस प्राप्त संस्था में 1 साल का अनुभव |
| कंप्यूटर प्रोग्रामर–2 (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड–2) |
BE/B.Tech (CS/IT) / B.Sc. (IT/CS विषय के साथ) / M.Sc. (CS/IT) / MCA और 2 साल का प्रोग्रामिंग अनुभव |
| अकाउंटेंट (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड–2) |
प्रथम श्रेणी ग्रेजुएट / द्वितीय श्रेणी पोस्ट ग्रेजुएट / MBA किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से |
एज लिमिट:
- इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स न्यूनतम उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
एप्लिकेशन फीस:
| कैटेगरी |
कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर |
ऑफिसर ग्रेड |
| SC/ST/PwBD |
Rs. 650/- +18% GST |
Rs. 800/- +18% GST |
| अन्य |
Rs. 850 /- +18% GST |
Rs. 1100/- +18% GST |
सैलरी स्ट्रक्चर:
- कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर: पे लेवल 4 के अनुसार - 19,500 से 62,000 रुपए प्रतिमाह।
- ऑफिसर लेवल: पे लेवल 9 - 36,200 से 1,14,800 रुपए प्रतिमाह।
ऐसे करें अप्लाई:
- ऑफिशियल वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सारी जानकारियां दर्ज करें।
- इसके बाद निर्धारित एप्लिकेशन फीस का पेमेंट करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
नोटिफिकेशन लिंक 1
नोटिफिकेशन लिंक 2
3. झारखंड में जेल वार्डर के कुल 1,733 पदों पर भर्ती
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC की ओर से जेल वार्डर के कुल 1,733 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 जनवरी, 2026 से शुरू होगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
हालांकि, इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर, 2025 से शुरू होनी थी। लेकिन कुछ कारणवश आवेदन प्रक्रिया को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 25 साल
- अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष) : 2 साल से ज्यादा
- अनारक्षित- ईडब्ल्यूएस (महिला) : 3 साल से ज्यादा
- एससी, एसटी : 5 साल से ज्यादा
शारीरिक योग्यता :
- पुरुष : अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, अति पिछड़ा वर्ग
- लंबाई: 160 सेमी
- छाती : 81 सेमी
SC-ST के लिए
- लंबाई : 155 सेमी
- छाती : 79 सेमी
महिला :
लंबाई : कम से कम 148 सेमी
फिजिकल टेस्ट में हुए ये बदलाव :
पुरुषों के लिए :
- 1600 मीटर की दौड़ को 6 मिनट में पूरा करना होगा। जबकि पहले यह दूरी 10 किलोमीटर थी।
महिलाओं के लिए :
- 1600 मीटर की दौड़ को 10 मिनट में पूरा करना होगा। जबकि पहले यह दूरी 6 किलोमीटर थी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- फिजिकल स्टैंडर्ड और एफिशिएंसी टेस्ट
- रिटन टेस्ट
- मेडिकल टेस्ट
फीस :
- सामान्य : 100 रुपए
- एससी, एसटी : 50 रुपए
सैलरी और लेवल :
- लेवल-2 के अनुसार- 19,900-63,200 रुपए प्रतिमाह
एग्जाम पैटर्न :
- यह एग्जाम दो सेक्शन में होगा।
- प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम।
- प्रश्न ऑब्जेक्टिव और MCQ टाइप होंगे।
- हर सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।
- हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।
प्रीलिम्स एग्जाम :
| विषय |
प्रश्नों की संख्या |
|
सामान्य अध्ययन
|
30 |
|
झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान
|
60 |
|
सामान्य गणित
|
10 |
|
सामान्य विज्ञान
|
10 |
|
मानसिक क्षमता जांच
|
10 |
|
कुल प्रश्नों की संख्या
|
120 |
मेन्स एग्जाम पैटर्न :
पेपर : 1
| विषय |
प्रश्नों की संख्या |
| हिंदी भाषा ज्ञान |
80 |
| अंग्रेजी भाषा ज्ञान |
40 |
| कुल प्रश्नों की संख्या |
120 |
पेपर 2 :
| विषय |
प्रश्नों की संख्या |
| जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान |
100 |
पेपर - 3 :
| विषय |
प्रश्नों की संख्या |
| सामान्य अध्ययन |
40 |
| झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान |
50 |
| सामान्य गणित |
10 |
| सामान्य विज्ञान |
20 |
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- यहां Online Application for JKCE-2025 पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
- लॉग इन करके फॉर्म भरें।
- फीस का भुगतान करें।
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
नए नोटिफिकेशन का लिंक
पुराने ऑफिशियल नोटिफिकेशन का लिंक
ऑनलाइन आवेदन लिंक
---------------------
सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें...
आज की सरकारी नौकरी: OSSSC ने 3250 पदों पर भर्ती निकाली, IIT मद्रास में जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी, मुंबई रेलवे में पद खाली
आज की सरकारी नौकरियों में जानकारी OSSSC ने 3250 पदों पर भर्ती, IIT मद्रास में जूनियर इंजीनियर और मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन लिमिटेड वैकेंसी की। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें और भी हैं...