फूड डिलीवरी कंपनी, Swiggy ने क्लाइंट सर्विसिंग एग्जीक्यूटिव के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। इस पोस्ट पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट के ऊपर क्लाइंट्स के साथ डे-टू-डे कम्युनिकेट करने की जिम्मेदारी होगी।
रोल और रिस्पॉन्सिबिलिटी :
- क्लाइंट्स के साथ डे-टू-डे कम्युनिकेशन में सपोर्ट करना और समय पर और प्रोफेशनल तरीके से जवाब सुनिश्चित करना।
- क्लाइंट से मिले ब्रीफ को कंटेंट, डिजाइन और वीडियो टीमों के लिए एक्शनेबल टास्क के रूप में बदलने में मदद करना।
- टाइमलाइन कोऑर्डिनेट करना, अपडेट शेयर करना और डिलिवरेबल्स पर फॉलो-अप करना ताकि काम सुचारु रूप से पूरा हो सके।
- परफॉरमेंस रिपोर्ट तैयार करने में मदद करना और आंतरिक रिव्यू या क्लाइंट प्रेजेंटेशन के लिए इन-साइट्स जुटाना।
- फीडबैक और रिवीजन्स का रिकॉर्ड रखना और यह सुनिश्चित करना कि क्लाइंट के इनपुट सही तरीके से इम्प्लीमेंट हों।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- कैंडिडेट को किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए।
एक्सपीरियंस :
- क्लाइंट-फेसिंग रोल में 1 से 2 सालों का एक्सपीरियंस होना चाहिए।
- क्रिएटिव, मीडिया या डिजिटल एजेंसी में एक्सपीरियंस्ड लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
जरूरी स्किल्स:
- कैंडिडेट्स के पास एक्सीलेंट रिटन और वर्बल कम्युनिकेशन स्किल होनी चाहिए।
- डिटेलिंग पर ध्यान देते हुए मल्टी-टास्क करने की क्षमता और कई अकाउंट्स को मैनेज करते हुए ऑर्गेनाइज्ड होना चाहिए।
- डिजिटल-फर्स्ट कंटेंट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने में सहज होना चाहिए।
- तेजी से बदलते माहौल में सीखने और आगे बढ़ने के लिए इच्छुक होना चाहिए।
सैलरी स्ट्रक्चर:
- अलग-अलग सेक्टर्स की जॉब सैलरी बताने वाली वेबसाइट एम्बिशन बॉक्स (AmbitionBox) के मुताबिक, Swiggy में क्लाइंट सर्विसिंग एग्जीक्यूटिव की सालाना सैलरी 3.2 लाख से 4 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
जॉब लोकेशन:
- इस पोस्ट की जॉब लोकेशन मुंबई है।
अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक:
- नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Apply Now
कंपनी के बारे में:
- Swiggy एक इंडियन ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफॉर्म है। इसकी शुरुआत साल 2014 में हुई थी। इसका हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है। सितंबर 2021 तक ये कंपनी 500 से अधिक भारतीय शहरों में ऑपरेट कर रही है। फूड डिलीवरी के के अलावा, प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट नाम से ऑन-डिमांड ग्रॉसरी आइटम की भी डिलीवरी करता है। श्रीहर्ष मजेटी, नंदन रेड्डी और राहुल जैमिनी, तीनों ने मिलकर इसकी शुरुआत की थी।
----------------
प्राइवेट नौकरी की ये खबर भी पढ़ें...
Tech M में कस्टमर एसोसिएट्स की भर्ती, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई, फ्रेशर्स को भी मौका, जॉब लोकेशन मुंबई
Tech Mahindra ने कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट की पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। इस पोस्ट पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट की हिंदी और इंग्लिश दोनों ही फॉर्मेट में एक्सीलेंट कम्युनिकेशन स्किल होनी चाहिए। ये वैकेंसी बीपीओ डोमेन के चैट प्रोसेस में है। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें और भी हैं...